पटना में खान सर ने डाला वोट, कहा हमारा देश लोकतंत्र की जननी है
लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने प्रथम चरण के मतदान के तहत पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 241 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान किया। इसके साथ ही नागरिकों से मतदान करने का आग्रह किया।
हमारा देश लोकतंत्र की जननी है : खान सर
शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कहा आज मतदान का पहला चरण है। सभी को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारा देश लोकतंत्र की जननी है.मत बहुत ताकतवर चीज होती है। यही वो दिन है जब एक गरीब के पास भी ताकत होती है.
वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए शिक्षक खान सर ने कहा,"लोगों को अपने उम्मीदवार चुनते समय शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, रोज़गार, सुरक्षा और संरक्षा जैसे मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए। वोट बहुत बड़ी ताकत होती है। मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि वे ज़रूर मतदान करें।"