बिहार के उप मुख्यमंत्री के ऊपर गोबर फेंकी गई, पुलिस ने मामले को शांत कराया

बिहार के उप मुख्यमंत्री के ऊपर गोबर फेंकी गई, पुलिस ने मामले को शांत कराया
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-06 15:03:03

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान उप मुख्यमंत्री के ऊपर पथराव हुआ है। विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव हुआ है। उप मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में पोलिंग बूथों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उनके काफिले पर हमला हो गया। आपको बात के इस हमले में उनके गाड़ी के शीशे टूट गए है। पथराव होते देखे विजय सिन्हा को अपना काफिला हटाना पड़ा।

आपको बता दे कि उप मुख्यमंत्री ने इस पथराव की निंदा और आरजेडी पर आरोप लगाया कि कहा की आरजेडी के गुंडों ने हमला किया है। आरजेडी के समर्थकों ने ही पहले रास्ता रोक उसके बाद विरोधी नारेबाजी शुरू की। तो वहीं हमला करने वालों ने विजय सिन्हा के ऊपर गोबर फेंकी और चप्पलें मारी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस आई तब जाके लोग पीछे हटे। विजय सिन्हा ने कहा कि RJD के गुंडों ने पोलिंग बूथ तक जाने नहीं दिया.