बिहार चुनाव: वोटिंग से ठीक पहले प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका, मुंगेर सीट के प्रत्याशी बीजेपी में शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक बड़ा झटका लगा है। मुंगेर सीट से संजय सिंह चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब संजय सिंह ने जन स्वराज पार्टी को छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन कर लिया है। मुंगेर सीट से पहले चरण के चुनाव होना है, लेकिन चुनाव लड़े उसके पहले से संजय सिंह ने पार्टी बदल दी। अब संजय सिंह के पार्टी बदलने से जन सुराज ने पहले ही मुंगेर सीट हाथ धो बैठी है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर प्रशांत किशोर का कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है।
मुंगेर सीट से संजय सिंह के बीजेपी में शामिल होने से आरजेडी नेता मुकेश यादव और बीजेपी उम्मीदवार प्रणव कुमार चुनाव लड़ने वाले है, देखने वाली बात ये है कि इस सीट से जन सूरज पार्टी के बाहर होने से अब मुकाबला एनडीए और आरजेडी के बीच होने वाला है।
आपको बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज पार्टी ने बिहार के सभी सीटों से प्रत्याशी उतारे है। लेकिन इन सब के बीच अभी भी प्रशांत किशोर की परेशानी कम नहीं हो रही है। इस चुनाव में 4 प्रत्याशी प्रशांत किशोर का साथ छोड़ चुके है। मुंगेर सीट से पहले दानापुर से अखिलेश कुमार सिंह, गोपालगंज से डा. चंद्रचेखर सिंह और ब्रह्मपुर से डा सत्यप्रकाश पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। और अब मुंगेर से संजय सिंह ने वेटिंग से एक दिन पहले जन सुराज का हाथ छोड़ दिया है।