बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, हरियाणा में वोट चोरी का लगाया आरोप

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, हरियाणा में वोट चोरी का लगाया आरोप
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-05 16:02:56

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतदान के ठीक 1 दिन पहले राहुल गांधी ने फिर से एक बार वोट चोरी का आरोप लगाकर राजनीति में हंगामा मचा दिया है। राहुल गांधी डीप स्टेडी करके अपने 'हाइड्रोजन बम' यानी 'H फाइल्स' प्रेजेंटेशन के साथ जनता के बीच मंच पर खड़े होकर ये आरोप लगाया। कांग्रेस नेता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नेवोट चोरी के मुद्दे पर बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वर्चुअल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि हरियाणा में 25 लाख मतदाता फर्जी है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एच फाइल के जरिए चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि "...हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं, या तो वे मौजूद ही नहीं हैं या वे डुप्लिकेट हैं या किसी को वोट देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं...हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो 12.5% है..."

मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं : राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "...मैं चाहता हूं कि भारत के युवा, GenZ इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है...मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं। हमें पूरा यकीन है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी...कृपया उनके (मुख्यमंत्री नायब सैनी) चेहरे पर मुस्कान और उस 'व्यवस्था' पर ध्यान दें, जिसकी हरियाणा के मुख्यमंत्री बात कर रहे हैं..."

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एच फाइल के जरिए एक लड़की की तस्वीर दिखाई हुए कहा कि "...यह महिला कौन है? इसने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला। इसके कई नाम हैं...इसका मतलब है कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है...यह महिला एक ब्राज़ीलियाई मॉडल है। यह एक स्टॉक फोटो है। यह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है...