यूपी : मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस बनी काल, ट्रेन की चपेट ने आने से 8 श्रद्धालुओं की मौत

यूपी : मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस बनी काल, ट्रेन की चपेट ने आने से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-05 11:51:18

यूपी के जिला मिर्जापुर में आज सुबह ट्रेन हादसा हुआ है। कुछ श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए ट्रेन से जैसे ही पटरी पर उतरे, तुरंत कालका एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस हादसे में 8 लोगों के कटने की सूचना है।

चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक दुखद हादसा घटित हुआ। रेल लाइन पार करते समय हावड़ा-कालका मेल ट्रेन की चपेट में आने से छह महिला समेत 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इस हादसे में शवों की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, शवों के चीथड़े उड़ गए हैं जिन्हें जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे की सभी श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए दक्षिणांचल से आ रहे थे। दरअसल यहां पर 10 से 12 श्रद्धालु के कटे होने की सूचना है। जिसमें से आठ की मौत हो गई है और बाकी लोग जख्मी है। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है। यह हादसा प्लेटफार्म नंबर 3 हुआ है, हालांकि मृत्यु का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा तब हुआ है जब चोपन से आने वाले पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर चार पर आई थी। यहां से वह सारे श्रद्धालु उतरकर ट्रैक पार कर रहे थे, जैसे ही वह ट्रैक पार करने के लिए उतरे। इसी दौरान वहां से कालका एक्सप्रेस गुजरी, आपको बता दे की कालका एक्सप्रेस का यहां पर स्टॉपेज नहीं था। श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि शवों के चीथड़े उड़ गए हैं। पुलिस शवों के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। हालांकि रेलवे ने अभी मौत के आंकड़ों को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।