बिहार चुनाव: विधानसभा चुनाव से पहलें बंद हुआ चुनाव प्रचार, जाने क्या करेंगे कार्यकता

बिहार चुनाव: विधानसभा चुनाव से पहलें बंद हुआ चुनाव प्रचार, जाने क्या करेंगे कार्यकता
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-05 10:41:48

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों को चुनाव प्रचार के लिए बंद कर दिया गया है। क्योंकि 6 नवंबर को मतदान होने वाला है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का निर्णय होने वाला है। इस दौरान 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 वोटर मतदान करेंगे।

चुनाव प्रचार बंद हो गया है अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि प्रचार बंद होने के बाद पार्टी के उमीदवार और कार्यकर्ता क्या करेंगे। तो आपको बता दे की उनका पहला काम होता है, अपने बूथ पर अध्यक्षों तक बस्ता पहुंचाने का। अब आपके मन में ये सवाल हो कि इस बस्ते में क्या होगा। दरसअल इस बस्ते में उस वार्ड की वोटर लिस्ट, उम्मीदवार का नाम, फोटो और पार्टी का नाम, चुनाव चिह्न, पार्टी का झंडा और अन्य प्रचार सामग्री होती है।

इसके अलावा इस बस्ते में एक फॉर्म भी शामिल होता हैं जिसे भरकर रिटर्निग ऑफिसर को देना होता है। इसी के तहत पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट बनाया जाता है। इसके साथ ही इसमें भत्ता भी होता है जो सियासी पार्टी की तरफ से दिया जाता हैं। अगर हम इसकी धनराशि की बात करें तो लगभग 500 से 1,500 रुपये इस बस्ते में होते हैं। हालांकि ये राशि कम या ज्यादा भी हो सकता है।