बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 8 की मौत

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 8 की मौत
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-04 21:52:02

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई जिसके वजह से ये हादसा हुआ । इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर की खबर मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसा कैसे हुआ ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा आज शाम 4 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में जो लोग घायल हुए उनको इलाज के लिए भेजा गया। इस हादसे के बाद रेलवे अधिकारी का बयान भी सामने आया है। रेलवे अधिकारी के बयान के मुताबिक 8 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है।

आपको बता दें कि हादसे के बाद रूट को डायवर्ट कर दिया गया। मौके पर भारी भीड़ देखी गई। चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई थी। फिलहाल रेलवे ने पीड़ितों को मुआवजा देने का भी ऐलान कर दिया है। ट्रेन हादसे ने मृतकों के परिवार वालों को ₹10 लाख, तो वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी