बिहार चुनाव में 6 विधानसभा सीटों पर मतदान का समय 1 घंटे घटा, जाने कौन से क्षेत्र शामिल हैं
बिहार चुनाव: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को होने वाला है। अब ऐसे में जैसेजैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राज्य की सियासत और प्रशासनिक हलचले तेज होती जा रही है।अब पहले चरण के मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय एक घंटा घटाने का फैसला लिया है।
इन सीटों के 2135 मतदान केंद्रों पर अब सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही वोटिंग होगी। आपको बता दे कि यहां वोटिंग पहले शाम 6:00 तक होती थी। जिन क्षेत्रों में बदलाव किया गया है वह इस प्रकार है। सिमरी बख्तियारपुर (410 बूथ), महिषी (361), तारापुर (412), मुंगेर (404), जमालपुर (492) और सूर्यगढ़ा (56) शामिल हैं। बाकी 115 सीटों के 43,206 मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह में बदलाव भी किया गया है यानी सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ही रहेगा।
आपको बात दे कि यह निर्णय मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, दूरी और स्थानीय प्रशासन के आग्रह पर लिया गया है। पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तो वहीं दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा और 14 नवम्बर को फैसल आएगा।