Rajasthan: जयपुर मेंडंपर चालक ने 50 लोगो को कुचला, 20 लोगों की मौत!
राजस्थान के जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक डंपर ने 10 से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में 10 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा हरमाड़ा क्षेत्र में हुआ, जहाँ तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने लगभग एक दर्जन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
दंपर चालक ने खोया नियंत्रण
यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे सीकर रोड के लोहा मंडी इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि जब सड़क पर ट्रैफिक सामान्य था, उसी दौरान अचानक तेजी से आ रहे डंपर का चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे वाहनों से टकराने लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई कारों और बाइकों के परखच्चे उड़ गए। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कई लोग वाहनों के नीचे दब गए थे जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।