अब मोकामा की जनता लड़ेगी,गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने

अब मोकामा की जनता लड़ेगी,गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-02 12:21:02

मोकामा: बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को आज यानी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अनंत सिंह को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी प्रक्रिया भी सामने आई है, अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है कि "सत्यमेव जयते" मुझे मोकामा के जनता पर पूर्ण भरोसा है, इसलिए अब मोकामा की जनता लड़ेगी यह पोस्ट फेसबुक पर तेजी से शेर होते ही वायरल हो रहा है।

आपको बता दे कि 30 अक्टूबर को मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई, गोली बारी भी की गई। जिसमें दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां से जदयू ने अनंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनंत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी।