Uttar Pradesh: पड़ोस में रहने वाली भाभी को सलाम करना भारी पड़ा, दो पक्षों में चला लाठी-डंडे

Uttar Pradesh: पड़ोस में रहने वाली भाभी को सलाम करना भारी पड़ा, दो पक्षों में चला लाठी-डंडे
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-01 22:08:06

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सलाम को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दरअसल यहां एक युवक पड़ोस में रहने वाली भाभी को बार बार सलाम करना भारी पड़ गया। युवक के बार बार सलाम करने से दो पक्ष आमने सामने आ गए।विवाद इतना बढ़ गया कि देखते देखते लाठियां चलने लगी। बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में महिला सहित 4 लोग घायल हुए है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला (भाभी) अपने घर की चौखट के पास खड़ी थी, तभी वहां पड़ोस में रहने वाला युवक (फिरोज) वहां से गुजरा और महिला को सलाम किया। लेकिन महिला ने। सलाम का जवाब नहीं दिया। जिसे युवक बार बार सलाम करता रहा। महीना जब एतराज जताया तो विवाद बढ़ गया। और बात मारपीट और लाठी डंडों तक पहुंच गई।

आपकी बात दे कि दो पक्षों के आमने सामने आने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गया। कुछ ही सेकंड में दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। ये भी आरोप है कि गुस्से में फिरोज ने महिला के परिवार पर लाठी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं फिरोज ने महिला की छोटी बेटी ओर अन्य रिश्तेदारों को बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।और मामले की जांच की जा रही है।