नवंबर महीने ने बदला LPG के दाम, सिलेंडर के दामों में 5 रुपए की कटौती
आज से नए महीने यानी नवंबर की शुरुआत हो चुकी है, नया महीना कई बड़े बदलावों के साथ आता हैं। जिसका असर आमजनता के जेब पर पड़ता है। यह महीना आम लोगों के लिए राहतभरा हो सकता है। क्योंकि इस महीने में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है।
आपको बता दें कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पहले नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। तो वहीं दूसरी तरफ घरेलू यानी 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसका मतलब यह हुआ कि घर की रसोई के बजट में कोई राहत नहीं मिली है।
आपको बता दे कि पिछले महीने अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब करीब ₹15 के बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसके कारण होटल,रेस्टोरेंट, और छोटे कारोबारी पर महंगाई का बोझ बढ़ गया था। लेकिन नवंबर की शुरुआत में सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 4.5 से 6.5 रुपए तक की कटौती कर कुछ राहत जरूर दी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अब 1590.50 हुआ है। यानी पिछले महीने के मुकाबले में ₹5 इस महीने में सस्ते हुए हैं. अक्टूबर महीने में इस सिलेंडर का दाम 1595.50 प्रति लीटर था।