फिल्म प्रमोशन के लिए उड़ाई कानून की धज्जियाँ,अहमदाबाद में फिल्म 'मिसरी' की स्टार कास्ट का बाइक स्टंट का वीडियो वायरल
अहमदाबाद: गुजराती फिल्म 'मिसरी' 31 अक्टूबर यानि आज रिलीज़ हो रही है। लेकिन रिलीज़ से पहले, अहमदाबाद की सड़कों पर कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए फिल्म की स्टार कास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की है। बाइक चला रहे प्रेम गढ़वी, टीकू तलसानिया और जैसल जडेजा की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
राइड के बाद, मानसी पारेख ने कहा, "हमें बहुत मज़ा आया, हमने खूब मस्ती की।" फिर प्रेम गढ़वी ने कहा, "यह एक यादगार राइड थी," और टीकू तलसानिया ने कहा, "हमें राइड बहुत पसंद आई।" पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद, प्रेम गढ़वी और टीकू तलसानिया पुलिस स्टेशन पहुँचे। पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
6 महीने की कैद और लाइसेंस रद्द!
स्टंट करने के आरोप में टिकू तलसानिया, प्रेम गढ़वी और जैसल जडेजा के खिलाफ बीएनएस 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीएनएस 281 के तहत अपराध के लिए 6 महीने की कैद या जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस और अदालत अपराध की गंभीरता को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर सकती है।