बिहार : मोकामा में चुनाव से पहलें मर्डर केस ने फंसे अनंत सिंह, पुलिस कर रही है मामले की जाँच

बिहार : मोकामा में चुनाव से पहलें मर्डर केस ने फंसे अनंत सिंह, पुलिस कर रही है मामले की जाँच
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-31 12:31:44

Mokama Murder: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र में उथलपथल मच गया है. मोकामा सियासी रंजिश और हिंसा की चपेट में आ गया है. मोकामा सीट पर जनता दल यूनाइटेड और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों के बिच भिड़त हो गई, ये भिड़त हत्या तक पहुंच गई.जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी चुनाव प्रचार के दौरान आमने सामने आ गए.दोनों पक्षों के बिच गली गलौज शुरू हो गई, बवाल इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इसमें प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई. फायरिंग और हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है.

मृतक दुलारचन्द यादव के हत्या के बाद परिवारवालों के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है.इस मामले से पुरे इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस बल कि तैनाती की गई है.पुलिस के बड़े अधिकारियो का कहना है की मामले की जाँच की जा रही है. आपको बता दे की प्रत्याशी दुलारचन्द के पैर में भी गोली लगी है। इसके साथ ही उनके ऊपर गाड़ी चढाने का भी आरोप है. लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

आपको बता दे की इस हत्या मामले में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने उनके ऊपर लगे आरोप को ख़ारिज कर दिया है, अनंत सिंह का कहना है की वो चुनाव प्रचार से लौट रहे थे. उनकी गाड़ी भी आगे निकला चुकी थी.पीछे आ रही गाड़ियों पर जन सुराज के समर्थकों ने हमला कर दिया।