मुंबई बंधक कांड : पुलिस की जवानी कार्रवाई में आरोपी रोहित आर्य की मौत
Mumbai : मुंबई की पवई इलाके में गुरुवार को एक बड़ी घटना घटी। उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब रोहित आर्य नाम के एक व्यक्ति ने एक आर स्टूडियो में 19 लोगों को बंधक बना लिया। इन बंधकों में 17 मासूम बच्चे एक बुजुर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। फिलहाल पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंधक बनाने वाली रोहित आर्य की सीने में गोली लगने की वजह से मौत हो गई है।
इस कार्रवाई के दौरान बुजुर्ग भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दे कि मुंबई पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो तुरंत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं।
दअरसल बंधक बनाने वाले रोहित आर्य ने एक वीडियो शेयर किया उसमें कुछ लोगों से बात करने की मांग की थी। इसके साथ ही उसने धमकी दी थी कि अगर उसे रोका गया तो वह खुद के साथ-साथ बच्चों को भी नुकसान पहुंचाएगा। और सब कुछ यानी बच्चों के साथ खुद को भी आग लगा देगा। पुलिस के मुताबिक एक बहादुर इंस्पेक्टर ने स्टूडियो में घुसकर रोहित के कब्जे से एक एयर गन और कुछ केमिकल बरामद किया। जिसके बाद बंधक बनाने का मामला खत्म हुआ और सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बंधक बनाने के पीछे काम से जुड़े कुछ पैसों का मामला था। जिन बच्चों को बंधक बनाया गया था उनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच थी, जो विज्ञापन की स्टूडियो की ऑडिशन के लिए महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए थे। पुलिस ने यह भी बताया कि बंधक बनाने वाला व्यक्ति मानसिक अस्थिर है। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित है और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।