सिवान में ड्यूटी पर तैनात ASI की निर्मम हत्या, बिहार चुनाव से पहले उड़ी कानून की धज्जियां

सिवान में ड्यूटी पर तैनात ASI की निर्मम हत्या, बिहार चुनाव से पहले उड़ी कानून की धज्जियां
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-30 17:18:27

सिवान: बिहार के सिवान में लोगो को पुलिस और कानून का खौफ बिल्कुल नहीं है ऐसा लग रहा है। आज सिवान में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह बिहार चुनाव से पहले एक सहायक अवर निरीक्षक की हत्या पर पुलिस की सबसे बड़ी असफलता मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवान के दरौदा थाना क्षेत्र में सिरसावा नवका टोला गांव में एक खेत में एएसआई अनिरुद्ध कुमार का खून से लहूलुहान हालत में शव मिला। अनिरुद्ध कुमार का गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है। अनिरुद्ध कुमार को लेकर लोगों का कहना हैं कि वो बहुत ही सीधे और ईमानदार पुलिस वालें थे।

एएसआई अनिरुद्ध कुमार दरौदा थाने में तैनात थे। उनकी ड्यूटी बुधवार रात को गांव में गश्ती के लिए लगी थी। खेत में सुबह उनका खून से लथपथ शव मिला। अनिरुद्ध के गले पर गहरी चोट के निशान पाए गए है। घटना की सूचना के बाद सीवान एसपी मनोज तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे और कहा कि जांच के लिए पुलिस की खास टीम बनाई गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।