दाऊद इब्राहिम ने बॉम्ब ब्लास्ट नहीं करवाया, वाले बयान पर ममता कुलकर्णी की सफाई

दाऊद इब्राहिम ने बॉम्ब ब्लास्ट नहीं करवाया, वाले  बयान पर ममता कुलकर्णी की सफाई
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-30 17:17:32

एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी का दाऊद इब्राहिम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है उनसे गोरखपुर में दाऊद इब्राहिम को लेकर एक सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा दाऊद से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है किसी का नाम जरूर था लेकिन आप देखोगे कि उनका कोई बम ब्लास्ट या एंटी नेशनल चीजों के नाम नहीं था। उसने कोई बम ब्लास्ट नहीं करवाया था, जिसका आप नाम लेते हो उन्होंने बम ब्लास्ट नहीं किया था। दाऊद को मैं अपने जीवन में कभी मिली तक नहीं। इस बयान पर ममता कुलकर्णी ने अब अपनी सफाई भी दी है उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी

आपको बता दे की ममता कुलकर्णी का नाम विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा रहा माना जा रहा है की दाऊद के सवाल पर विक्की गोस्वामी का नाम लिए बिना ममता कुलकर्णी कह रही थी कि वो आतंकवादी नहीं थे। हालांकि इससे पहले भी कई इंटरव्यू में वह विकी गोस्वामी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं अब ऐसे में अब दाऊद इब्राहिम के समर्थन में ममता की चौंकाने वाले बयान ने हलचल मचा दी है। जो कि इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मंगलवार को गोरखपुर पहुंची ममता ने पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा कि दाऊद इब्राहिम में ब्लास्ट नहीं किया था, इस बयान से वहां मौजूद सब लोग दंग रहे गए।

आपको बता दे कि ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी कर सफाई दिया है और कहा कि मैं गोरखपुर आई थी छठी मैया की भंडारे में, उनका नाम कभी दाऊद इब्राहिम से नहीं जुड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि न मैंने कभी देखा, न कभी उनसे मिली हुई हु। तो इस सवाल का को मतलब ही नहीं है। जिसे मेरा नाम जुड़ा तब वो था विकी गोस्वामी, तो अपने कभी सुना था कि विकी गोस्वामी से कभी बॉम्ब ब्लास्ट करवाया है। उन्होंने आगे कहा कि बयान को ठीक तरीके से सुने और साधु-संत विवेक का इस्तेमाल करें।