हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाओं ने किया हंगामा, गिरफ्तार होने के बाद मांगी माफी

हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाओं ने किया हंगामा, गिरफ्तार होने के बाद मांगी माफी
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-30 12:41:18

उत्तराखंड : हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाएं आपस में भिड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को यात्रियों को टीका लगाने को लेकर यह तीन महिलाओं में आपस में विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई, कि ये लोग आपस में लड़ने लगी तीनों में जमकर हाथापाई हुई। फिलहाल हंगामा कर रही महिलाओं को पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही महिलाएं माफी मांगती भी नजर आईं।

टीका लगाने को लेकर हुआ मारपीट 

आपको बता दे कि लड़ाई करने वाली महिलाएं वही घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाकर पैसे मांगने का काम करती है हालांकि टीका लगाने को लेकर इन तीनों में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में मारपीट, और एक दूसरे के बाल पकड़ के खींचने लगी, खूब हंगामा किया। वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया जो वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

तीनों महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह से मारपीट करना, व्यवहार करना ठीक नहीं है। महिलाओं को आगे से भविष्य में मारपीट नहीं करने की हितायद दी है। साथ ही तीनों को गिरफ्तार भी कर दिया गया है महिलाओं को कहा गया है कि श्रद्धालुओं के साथ सही तरीके से पेश आए।