सूरत में बड़ी कामयाबी: चौकबाजार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी ऋत्विक सोनियो को दबोचा

सूरत में बड़ी कामयाबी: चौकबाजार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी ऋत्विक सोनियो को दबोचा
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-29 15:53:39

सूरत की चौकबाजार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार आरोपी ऋत्विक सोनियो उर्फ प्रकाश नाथजोगी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ऋत्विक सोनियो उर्फ प्रकाश नाथजोगी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कुल पाँच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे वेद रोड स्थित आनंद पार्क सोसाइटी से गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि 22 सितंबर को चौकबाजार पुलिस ने देसी हथियार के साथ विकास भार्गव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान विकास ने खुलासा किया था कि उसने यह तमंचा ऋत्विक उर्फ सोनियो से लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।