'मोन्था' तूफान का असर उड़ानों पर भी, 32 फ्लाइट रद्द, 2 दिन में 120 ट्रेनें रद्द
अगर आप इस समय फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं तो आपको ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि फ्लाइट कितनी कैंसिल हुई है, भीषण चक्रवाती तूफान मोन्था के कारण मंगलवार यानि आज विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के निदेशक एन. पुरुषोत्तम ने बताया कि 27 अक्टूबर को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।
इसके साथ ही निदेशक एन ने बताया कि वो हर दिन 30 से 32 उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ाने शामिल हैं। लेकिन मंगलवार को सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है। आगे कहा कि AAI ने मोन्था तूफान से सावधानी बरतने की बात कही है।
आपको बता दे कि विजयवाड़ा हवाई अड्डे ने आज 16 उड़ानें रद्द कर दीं लेकिन पांच उड़ानें संचालित कीं। हालांकि कल सिर्फ एक ही उड़ान रद्द की गई थी। तो वहीं तिरुपति हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। इतना ही नहीं फ्लाइट के साथ साथ ट्रेनें भी रद्द की है। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन में 120 ट्रेनें रद्द हुई है।