बेतिया से बड़ी खबर, बीजेपी सांसद से बदमाशों ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी,बेटे को दी जान से मारने की धमकी
khushbu Rajput
JHBNEWS टीम,सूरत
2025-10-26 12:14:55
बेतिया : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है, ऐसे में बेतिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया से बीजेपी सांसद से बदमाशों ने करोड़ो की रंगदारी मांगी है, सांसद डॉ.संजय जायसवाल से अपराधियों ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं पैसे न दिए जाने पर बेटे को मारने की भी धमकी दी है।
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, आपको बता दे की यह सनसनीखेज घटना बीते 23 अक्टूबर की बताई जा रही है, फिलहाल सांसद संजय जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों ने दो बार अलग-अलग नंबरों से फोन करके रंगदारी मांगी है। हालाँकि इस मामले में संजय जायसवाल ने थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस फोन नंबर के आधार पर बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने की लगातार कोशिश कर रही है।
आपको बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को तो वही दूसरा 11 नवंबर को होने वाला है, वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी ।