महाराष्ट्र: नंदुरबार में बड़ा हादसा, पिक-अप पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र : नंदुरबार जिले में आस्था की यात्रा मातम में बदल गया. चांदसैली घाट में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे है. घायलों में कुछ की हालत नाजुक है,जिसके चलते मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार सभी यात्री पवित्र अस्तंबा यात्रा संपन्न कर अपने घर लौट रहे थे।आपको बता दे की घाट के रास्ते गुजरते समय चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ये हादसा हुआ.
इस भयावह हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हौ गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालाँकि कई की हालत नाजुक है जिसके वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।