25 लाख दियो से जगमगाया 56 घाट, योगी आदित्यनाथ के नौवें दीपोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में
अयोध्या: एक बात फिर अनगिनत दियो से जगमगाया राम की पौड़ी। अयोध्या में योगी आदित्यनाथ के नौवें दीपोत्सव की भव्य तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। नगर निगम अयोध्या ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।
19 अक्टूबर को राम की पौड़ी और 56 घाट 26 लाख से अधिक दियो से जगमगा उठेगा। प्रत्येक वॉर्ड में 1500 दिए वितरित किए गए है। इसके साथ ही 1500 से अधिक सफाई कर्मचारी स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक पार्षद को सौंपी गई है, जिसे हर घर, हर गली और हर प्रतिष्ठान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।
ये दीप केवल घरों तक ही नहीं बल्कि गुप्तार घाट, रामघाट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी आलोकित किया जाएगा। इसके साथ है अन्य प्रमुख मार्गों की रेलिंग फूलों की मालाओं से सजाई जाएगी, जो अयोध्या की शोभा को और निखारेगी। पुष्पों की सुगंध और दीपों की रोशनी से नगरी ऐसी प्रतीत होगी, मानो स्वयं प्रभु श्रीराम के स्वागत में सज-धज कर तैयार हो। नगर निगम ने लोगों से आग्रह किया है कि वो इसमें एकजुट होकर भाग ले।
रामनगरी अयोध्या की सड़के, घाटे, और मार्गों को सुंदर बनाने के लिए सजावट की जा रही हैं।इसके साथ ही रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। नगर विकास विभाग ने प्रमुख चौराहों पर चित्रात्मक पेंटिंग और म्यूरल आर्ट का भी कार्य कराया है। नगर निगम का उद्देश्य यह है कि अयोध्या इस दीपोत्सव में केवल दीपों की नगरी न रहे, बल्कि एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सौंदर्य का प्रतीक बने।