धनतेरस के दिन गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस
अमृतसरः अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार 18 अक्टूबर सुबह में आग लग गई, आग लगते ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में 3 जरनल कोच क्षतिग्रस्त हो गये। बताया जा रहा है की आग की चपेट में ट्रेन के 2-3 एसी कोच आए हैं। राहत की बात ये है की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
ट्रेन से जब धुआँ निकलने लगा तो ट्रेन रोक दिया गया. आग धीरे धीरे 3 डब्बो में फ़ैल गई, और यात्री सामान छोड़ कर भागने लगे,पुरे ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया। हालाँकि ट्रेन से उतरते समय कई यात्रीयों को मामूली चोटे भी आई है, सुचना मिलते है रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
घटना को लेकर रेलवे ने बताया कि ट्रेन सं 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ में भटिंडा स्टेशन से गुजरते समय आग देखी गयी। उसे तुरंत रोका गया है और आग बुझायी गयी। रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना का पता चलते ही यात्रियों को दूसरे डिब्बों में भेज दिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है।