IRCTC की ऐप और वेबसाइट क्यों हुई डाउन? ऑनलाइन टिकट बुकिंग में हो रही दिक्कत

IRCTC की ऐप और वेबसाइट क्यों हुई डाउन? ऑनलाइन टिकट बुकिंग में हो रही दिक्कत
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-17 17:09:21

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप आज अचानक डाउन हो गई। ये ऐसे समय पर हुआ है जब दिवाली नजदीक है ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को यात्री आईआरसीटीसी की ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक नहीं कर पा रहे थे। हालाँकि यात्री ने इस प्लेटफॉर्म के आउटेज को रिपोर्ट किया है।इसके साथ ही यूजर्स स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें 'साइट डाउन' और 'एरर' जैसे मैसेज दिखाई दे रहे थे। यूजर्स का कहना था कि वे ऐप या वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाए।

जानकारी के मुताबिक सुबह से यूजर्स टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन न तो ऐप खुल रही थी और न ही वेबसाइट से बुकिंग हो पा रही थी। यूजर्स का कहना था की आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप में आई दिक्कत के चलते वे टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप और वेबसाइट में ज्यादा ट्रैफिक के चलते यह दिक्कत आई जिसके कारण यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाएं।

सबसे बड़ा सवाल ये है की ऐसे समय में वेबसाइट डाउन क्यों हुई है अगर मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक बात करे तो IRCTC के अधिकारियों का कहना है की टेक्नीकल समस्या के कारण यूजर्स को कुछ टाइम तक टिकट बुक करने में परेशानी हुई थी. अधिकारियो आगे ये भी कहा है की उनकी टीम समस्या के हल के लिए लगातार काम कर रही है. जल्द ही आईआरसीटीसी की ऐप या वेबसाइट से यूजर्स टिकट बुक कर पाएंगे।