देख रहा है ना विनोद! 1 किलो सोना अब लैंड रोवर नहीं, प्राइवेट जेट के बराबर पहुंच गया

देख रहा है ना विनोद! 1 किलो सोना अब लैंड रोवर नहीं, प्राइवेट जेट के बराबर पहुंच गया
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-15 18:22:59

विशेष लेख: मनीषा शुक्ला (दिल्ली)

सोने की कीमतों में इस साल अब तक करीब ₹50 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76 हजार थी, जो अब बढ़कर ₹1.26 लाख हो गई है। यह बढ़ोतरी दिखाती है कि सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश का साधन भी है।

इसी संदर्भ में RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक रोचक तुलना साझा की है। उन्होंने बताया कि 1990 में 1 किलो सोने की वैल्यू एक मारुति 800 कार के बराबर थी। 2000 में वही सोना Maruti Esteem के बराबर, 2005 में इनोवा, 2010 में फॉर्च्यूनर, 2019 में BMW और 2025 तक लैंड रोवर जैसी लग्जरी कार के स्तर तक पहुंच गया है।

हर्ष गोयनका का मज़ाकिया लेकिन सटीक संदेश है — “अगर आपने 1 किलो सोना संभालकर रखा, तो 2030 में यह रोल्स रॉयस और 2040 में शायद प्राइवेट जेट के बराबर हो सकता है।”

यह तुलना दर्शाती है कि समय के साथ सोना न केवल अपनी चमक बनाए रखता है, बल्कि इसकी वैल्यू लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए निवेश के लिहाज से सोना आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक माना जाता है।

तीन बड़े कारण जिनसे सोने की कीमत बढ़ी:

1. फेस्टिव सीजन डिमांड:

दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

इस समय बायिंग इंटरेस्ट (खरीदारी की रुचि) बढ़ जाता है।

कीमतें ऊँची होने के बावजूद लोग प्रतीकात्मक रूप से सोना खरीदते हैं, जिससे डिमांड बढ़ जाती है।

2. जियोपॉलिटिकल टेंशन (भूराजनैतिक तनाव):

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ट्रेड वॉर की चिंताओं से निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना चुन रहे हैं।

अमेरिका की नीतियों और वैश्विक अनिश्चितता ने भी गोल्ड की मांग को बढ़ाया है।

3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी:

दुनिया भर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता घटाना चाहते हैं।

इसलिए वे अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं।

इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

संभावित कीमत

गोल्डमैन सैक्स ने सोने का टारगेट 5000 डॉलर प्रति औंस तय किया है।

मौजूदा एक्सचेंज रेट के अनुसार भारत में इसकी कीमत लगभग ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

वहीं पीएल कैपिटल ने इसका टारगेट ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम बताया है।