उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके
Anjali Singh
JHBNEWS टीम,सूरत
2025-10-14 20:32:30
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 की शाम 7 बजकर 30 मिनट 10 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 31.15 अक्षांश और 77.99 देशांतर पर स्थित था।
जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई और इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 5 किलोमीटर गहराई में था। कम तीव्रता के कारण झटके हल्के महसूस हुए और लोगों में किसी तरह की दहशत नहीं फैली।
उत्तरकाशी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।