यूपी के सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट में जल्द आएंगे इतने हजार रुपये, योगी सरकार ने की बोनस की घोषणा
लखनऊः उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए की खुसखबरी है. कर्मचरियो को दिया जा रहा है दिवाली बोनस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर बोनस देने का निर्णय लिया है. यूपी सरकार ने14.82 लाख राज्य कर्मचारियों के लिए 'बोनस' की घोषणा की है.
प्राप्त जानकरी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। सीएम ने दिवाली से पहले 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों के लिए 'बोनस' देने की घोषणा की है. यूपी सरकार इस पर 1,022 करोड़ रुपये का खर्च वहन करने वाली है. 30 दिनों के वेतन के आधार पर प्रति कर्मचारी को 6,908 रुपये तक का बोनस मिलने वाला है, वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 (₹47,600-₹1,51,100) तक के कार्मिकों को इसका का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान व स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी लाभार्थी होंगे.
आपको बता दे की सीएम ने निर्देश दिए है की भुगतान समय से सुनिश्चित हो ताकि हर एक परिवार दिवाली छठ जैसे त्यौहार ख़ुशी से मना सके. ये बोनस दिवाली से पहले और दूसरे सप्ताह के आसपास मिलने की उम्मीद है. मुख्यमत्री के इस बोनस से कर्मचारियों का उत्साह दो गुना हो बढ़ गया है.