इंसानों के लिए 'अर्थ', बंदर के लिए 'व्यर्थ' प्रयागराज में बंदर ने पेड़ से उड़ाए 500-500 के नोट
मान लीजिये आप कही बैठे हो या खड़े हो और अचानक आसमान से नोटों की बारिश होने लगे तो, आप सोच रहे होंगे ये कैसे हो सकता है. ये तो सिर्फ कहानियो में ही हो सकता है रियल लाइफ में पॉसिबल ही नहीं है. लेकिन उत्तर प्रदेश में सब कुछ पॉसिबल जी हाँ, प्रयागराज में अचानक पेड़ से नोटों की बारिश होने लगी. ये घटना अजीब है लेकिन सत्य भी है, एक मस्तमौला बंदर ने ऐसा काम किया कि सबकी आंखे खुली की खुली रह गई.
शरारती बंदर का कारनामा
मामला यूपी का जिला प्रयागराज के सोरांव तहसील की है.आजाद सभागार के सामने एक युवक अपनी बाइक खड़ी करके पास में ही खडा था. बताया जा रहा है की युवक जमीन की रजिस्ट्री के लिए आया हुआ था। उसने सावधानी से अपनी बाइक के डिग्गी में जमीन रजिस्ट्री के पैसे रखे थे. ऐसा लग रह था की ये बंदर घात लगाकर बैठा था. जैसे ही युवक बाइक से थोड़ा दूर हुआ. तभी बंदर वहां आया और पैसे लेकर फुर्र हो गया.
बंदर डिग्गी से पैसे से भरा थैला लेकर रफ़ुचकर हो गया. और पेड़ की टहनी पर जा बैठा। बंदर पेड़ पर बैठ कर नोटों से भरा हुआ झोला अपने दातो से फाड़ दिया, उसके बाद वह पैसे बरसाने लगा,जब लोगो ने देखा तो रोकने की कोशिश की लेकिन बंदर रुका नहीं। 'लुटरे' बंदर ने बैग खोला और उसमें रखी पॉलिथीन से 500-500 रुपए के नोट निकालने लगा. एक-एक करके,उसने नोटों को हवा में लुटाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते, पेड़ के नीचे 500-500 रुपए के नोटों की 'बारिश' होने लगी. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.