Coldrif कफ सीरप मामला : कंपनी पर लगा ताला, सरकार ने कंपनी का रद किया लाइसेंस
तमिलनाडु : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सीरप पिने से 22 बच्चों की मौत के मामले के बाद तमिलनाडु सरकार ने कड़क कदम उठाया है। सरकार में कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मासूटिकल का लाइसेंस रद कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी के मालिक को भी अरेस्ट कर लिया गया है.
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद कंपनी को औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया है। आपको बता दे की इस कोल्ड्रिफ कफ सीरप में ज्यादा मात्रा में डायएथिलीन ग्लाइकॉल होने के संकेत मिले हैं। जिसे बच्चो की किडनी फेल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हुई थी
कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार
श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक रंगनाथन को 9 अक्टूबर मध्य प्रदेश की एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया था. अदालत ने रंगनाथन को 10 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है. इसके साथ ही सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सीरप बैन कर दिया, जिसे फिर से कोई ऐसी अप्रिय घटना न बने.