बिहार की जनता से जन सुराज पार्टी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनते ही हटाएंगे शराबबंदी : उदय सिंह

बिहार की जनता से  जन सुराज पार्टी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनते ही हटाएंगे शराबबंदी : उदय सिंह
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-13 16:22:25

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है. अब ऐसे में जनता को लुभाने के पार्टी नए नए वादे कर रही है. इस बिच जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर के एक बड़े नेता ने जनता से वादा किया है की उनकी सरकार बनती है तो वो बिहार में शराबबंदी को खत्म करने की बात कही है।

दरसल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बिहार में शराबबंदी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। उनका कहना है कि अगर जन सुराज पार्टी की सरकार सत्ता में आती है तो बिहार में शराब की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। उदय सिंह ने कहा की बिहार में दारू की बिक्री पर से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। इससे राज्य को 28,000 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा बच जाएगा।

आपको बता दे की उदय सिंह का कहना है की जो पैसा बचेगा उसका इस्तेमाल वर्ल्ड बैंक और IMF से 5 से 6 लाख करोड़ रुपये तक का कर्ज लेने में किया जाएगा, जिसका उपयोग बिहार के विकास में होगा। उदय सिंह ये बात रविवार को हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सौरव वित्त कानून को अच्छे जानते हैं। उन्होंने भारत में एक निजी बैंक में प्रतिभूतिकरण के कंट्री हेड के रूप में काम किया है।