बाबा राज में 'एनकाउंटर' ताबड़तोड़ः यूपी में 24 घंटे में दो इनामी बदमाश ढेर, एक घायल

बाबा राज में 'एनकाउंटर' ताबड़तोड़ः यूपी में 24 घंटे में दो इनामी बदमाश ढेर, एक घायल
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-13 14:48:56

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। यूपी में  बीते 24 घंटों के भीतर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है, रविवार देर रात जहां राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच और पारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कैब लुटेरा गुरूसेवक मार दिया गया। शाहजहांपुर निवासी गुरूसेवक पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित था।

वहीं सोमवार सुबह मेरठ पुलिस ने सुरूरपुर थाने के जंगली इलाके में मुठभेड़ में इनामी अपराधी शहजाद उर्फ निक्की को ढेर कर दिया। शहदाद मेरठ के बहसूमा इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उस पर दुराचार समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। शहजाद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घेराबंदी कर पुलिस ने चलाई गोली

मेरठ के सुरूरपुर थाने के पास जंगल में पुलिस ने बदमाश के होने की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी की थी। आत्मसमर्पण के लिए कहने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी। पुलिस की गोली लगने के बाद शहजाद जमीन पर गिर पड़ा। उसे पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इनामी बदमाश के एनकाउंटर के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

लखनऊ में कैब लुटेरा गुरूसेवक मारा गया

रविवार देर रात राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच और पारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में कैब लुटेरा गुरूसेवक को ढेर कर दिया। शाहजहांपुर निवासी गुरूसेवक पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित था। उस पर एक सप्ताह पहले दो कैब चालकों के अपहरण, नृशंस हत्या और कार लूटने का आरोप था। देर रात आगरा एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस को मौके से लूटी हुई कार बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली क्राइम टीम के इंस्पेक्टर, दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट और पुलिस वाहन पर भी लगी, लेकिन कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।

फिरोजाबाद में दुष्कर्म के आरोप का एनकाउंटर

फिरोजाबाद में सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा अपराधी घायल हो गया। अपराधी के पैर में गोली लगी है। महिला फोर्स और रसूलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।