वह नारीत्व पर कलंक! र्गापुर गैंगरेप मामले, ममता बनर्जी पर बीजेपी ने बोला हमला

वह नारीत्व पर कलंक! र्गापुर गैंगरेप मामले, ममता बनर्जी पर बीजेपी ने बोला हमला
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-13 12:59:28

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए मेडिकल स्टूडेंट के साथ कथित दुष्कर्म का मामला लगातार चर्चा में है। गैंगरेप की घटना ने राज्य में हंगामा मचा दिया है. इस घटना को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है. बीते दिनों ममता बनर्जी का भी बयान सामने आया था. जिसके बाद ममता सरकार सवलों के घेरे में आ गई है। बीजेपी के कई नेताओं ने ममता के बयान पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सीएम ममता बनर्जी के विवादास्पद बयान की घोर आलोचना की है. उनके नारीत्व पर कलंक बता दिया।

"रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए"

दुर्गापुर में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार पर, सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "... लड़कियों को रात में बाहर (कॉलेज) जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्हें खुद की भी सुरक्षा करनी होगी। यह एक वन क्षेत्र है। पुलिस सभी लोगों की तलाशी ले रही है। किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दी जाएगी। तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे... जब यह अन्य राज्यों में होता है, तो यह भी निंदनीय है। ऐसी घटनाएं मणिपुर, यूपी, बिहार, ओडिशा में हुई हैं; हमें भी लगता है कि सरकार को वहां कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे राज्य में, हमने 1-2 महीने के भीतर लोगों को चार्जशीट किया, और निचली अदालत ने आरोपियों को फांसी देने का आदेश दिया।

वह नारीत्व पर कलंक हैं

दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार की घटना पर ममता बनर्जी की टिप्पणी पर भाजपा ने कहा, "वह नारीत्व पर कलंक हैं" भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद महिला छात्रावासियों से रात में बाहर न निकलने की अपील करने के लिए निशाना साधा और उन्हें "नारीत्व पर कलंक" बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।