बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका, IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका, IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-13 12:39:21

आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है अब ऐसे में आरजेडी यानी राष्ट्रीय जनता दल और उसके प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है. IRCTC घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय हो गए है.

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव,उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ IRCTC होटल घोटाला मामले में आरोप तय हो गए. लालू प्रसाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, धारा 120 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय किये गए हैं। 

यह मामला रांची और पुरी स्थित दो आइआरसीटीसी होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है. सभी आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया गया है. अब इस मामले में तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। आगामी समय में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है ऐसे में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर आरोप तय के बाद चुनाव पर असर पड़ने के कयास लगाए जा रहे है. 

प्राप्त जानकरी के अनुसार तीनो आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है. लालू यादव और तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है,और राबड़ी देवी ने कहा है की मुकदमा गलत है. तो वही लालू यादव ने कहा की इस चुनैती का सामना करेंगे। 

"हम न्यायालय, संविधान का सम्मान करते हैं

आइआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का बयान सामने आया है अवधेश प्रसाद ने कहा, "हम न्यायालय, संविधान का सम्मान करते हैं। इसपर हमें कुछ नहीं कहना है। अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है, अदालत अपना काम करती है।"