IPS पूरन सुसाइड मामले में एक्शन, पद से हटाए गए रोहतक SP, सोनिया गाँधी ने जताया शोक

IPS पूरन सुसाइड मामले में एक्शन, पद से हटाए गए रोहतक SP, सोनिया गाँधी ने जताया शोक
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-11 16:28:00

आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने सरकारी आवास के बेसमेंट में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया का तबादला कर दिया. खुदकुशी से पहले कुमार ने एक सुसाइट नोट लिखी थी उसमे बिजारनिया सहित आठ वरिष्ठ पुलिसकर्मियों पर "जाति-आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार" का आरोप लगाया गया था. 

आपको बता दे की एक आधिकारिक आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह भोरिया को रोहतक का नया एसपी नियुक्त किया गया है और बिजारनिया की नियुक्ति का आदेश अलग से जारी किया जाएग। आईपीएस वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गहरी हलचल मचा दी. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गाँधी ने वाई. पूरन कुमार की पत्नी को चिट्ठी लिखी है और शोक व्यक्त किया है. 

सोनिया गाँधी ने पत्र में लिखा है की उनके परिवार सहित पुरे देश ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है. उन्होंने कहा की कुमार एक ईमादार और निष्ठावान अधिकारी थे. जिन्होंने उत्कृष्ट सेवा प्रदान की. सोनिया गांधी ने वी पुरंचंद्र की पत्नी अमनीत पी कुमार और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करे।