मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा, बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह

मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा, बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-11 13:03:44

भोजपुरी सिनेमा और संगीत के सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है, पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने ये स्पष्ट किया है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। पवन सिंह ने पोस्ट में लिखा कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था। पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा

सुपरस्टार पवन सिंह ने एक्स पर कहा कि, "मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है | मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा।

पवन सिंह मिले थे उपेंद्र कुशवाहा से 

आपको बता दे की पिछले महीने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से पवन सिंह ने मुलाकाता की थी। जिसके बाद चर्चा ने जोर पकड़ लिया था की पवन सिंह चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि उन्होंने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है,

दूसरी तरफ पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंन्ह के साथ चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है. कुछ दिन पहले उनकी पत्नी लखनऊ स्थित उनके घर पहुंची थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था. उस वीडियो में वो रोती हुई और एफआईआर करने को लेकर बता कही थी. उस वीडियो के बाद दोनों ने प्रेस कोंफ्रेस्न करके अपना-अपना पक्ष रखा. इसके साथ ही उन्होंने एक दूसरे पर आरोप भी लगाया था. ज्योति सिंह ने पवन सिंह और गंभीर आरोप लगाए थे. गर्भपात, टॉर्चर, मानसिक प्रताड़ना जैसे कई आरोप लगाए थे.