कौन हैं वेनेजुएला की आयरन लेडी मचाडो? जिन्होंने जीता नोबेल शांति पुरस्कार
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो चुका है. वेनेजुएला की प्रमुख राजनीतिज्ञ मारिया कोरिना मचाडो को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार,10 अक्टूबर 2025 को इस पुरस्कार की घोषणा की. आपको बता दे की इस साल इससे पहले 4 नोबल पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी थी लेकिन पूरी दुनिया की नजर इसपर ही थी कि शांति के लिए नोबेल पुरस्कार किसको मिलता है.
प्राप्त जानकरी के अनुसार इस पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोर्चा खोल रखा था, कोई ऐसा तरीका या मंच नहीं बचा था जिसके जरिए डोनाल्ड ट्रंप ने यह दिखाने और बताने की कोशिश नहीं की कि वो इस साल इस पुरस्कार के सबसे बड़े हकदार हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार ये बात कही है की वो कई युद्ध रुकवा चुके है और उनको ये पुरस्कार मिलना चाहिए
आपको बता दे की इस साल इस पुरस्कार के लिए कुल 338 व्यक्तियों और संगठनों को शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था. लेकिन इसमें किस -किस व्यक्ति का नाम है इसको अगले आने वाले 50 सालो तक गुप्त रखा जाएगा।
मारिया कोरिना मचाडो कौन हैं ?
वेनेजुएला की प्रमुख राजनीतिज्ञ मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है. वर्तमान में वे वेनेजुएला में विपक्ष की नेता हैं और लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं. मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला में ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर हैं. वेनेजुएला में लोकतंत्र आंदोलन की नेता के रूप में मारिया कोरिना मचाडो हालिया समय में लैटिन अमेरिका में नागरिक साहस के असाधारण उदाहरणों में से हैं। मारिया कोरिना मचाडो उस राजनीतिक विपक्ष में एक प्रमुख और एकजुट करने वाली हस्ती रही हैं, जो कभी गहराई से विभाजित था। उसी विभाजित को एकजुट करने के लिए मचाडो जानी जाती है.