IPS पूरन आत्महत्या मामला : DGP समेत 13 अधिकारियों पर एफआईआर, IPS पूरन ने सुसाइड में लगाए गंभीर आरोप

IPS पूरन आत्महत्या मामला : DGP समेत 13 अधिकारियों पर एफआईआर, IPS पूरन ने सुसाइड में लगाए गंभीर आरोप
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-10 12:46:12

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की सुसाइड में बढ़ा एक्शन शुरू हो गया है, हरियाणा पुलिस के मुखिया शत्रुजीत कपूर सहित 13 अधिकारियों एवं पूर्व अधिकारियो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आत्महत्या से पहले वाई पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में शत्रुजीत कपूर सहित कई लोगों के नाम लिखे थे। यह एफआईआर सेक्टर-11 पुलिस थाने में दर्ज की गई. 

आईपीएस पूरन कुमार ने अपने 8 पेज के सुसाइट नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र सहित कई लोगों पर मासनिक प्रताड़ना, जातीय भेदभाव के आरोप लगाए थे।आपको बता दे की चंडीगढ़ पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 यानी (सुसाइट के लिए उकसाने) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस कहा है की ये एफआईआर पूरन कुमार के अंतिम सुसाइड नोट में लिखे सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है। इसमें दो पूर्व डीजीपी भी थे।

पुलिस के अनुसार, जांच अभी जारी है और सभी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और प्रशासनिक कागजात की जाँच की जा रही है। इसके साथ ही पूरन कुमार सुसाइट मामले में सीएम नायब सिंह सैनी ने भी तत्परता दिखाई है। उनकी पत्नी अमनीत से मुलाकात भी किया है, उन्होंने मृतक IPS के परिवारजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है।

किन अधिकारियों पर केस दर्ज

आपको बता दे की शत्रुजीत कपूर, डीजीपी हरियाणा, अमिताभढिल्लों, एडीजीपी, संजय कुमार, एडीजीपी, 1997 बैच, पंकज नैन, आईजीपी 2007 बैच, कला रामचंद्रन, आईपीएस, 1994 बैच, संदीप खिरवार, आईपीएस 1995 बैच, सिबाश कविराज, आईपीएस 1999 बैच,मनोज यादव, पूर्व डीजीपी, आईपीएस 1988 बैच, पीकेअग्रवाल, पूर्व डीजीपी, आईपीएस 1988 बैच, टीवीएसएन प्रसाद, आईएएस 1988 बैच, नरेंद्र बिजारणिया, एसपी रोहतक, राजीव अरोड़ा, पूर्व एसीएस, कुलिवंदर सिंह, आईजी मधुवन, माटा रवि किरन, एडीजीपी, करनाल रेंज के खिलाफ केस दर्ज की गई है.