Panjab: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमान का हार्ट अटैक से निधन
पंजाबी फिल्म और बॉडीबिल्डिंग इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कलाकार वरिंदर घुमान का अमृतसर में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। फिटनेस और अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले वरिंदर घुमान के अचानक चले जाने से फिल्म और फिटनेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, वरिंदर घुमान आज फोर्टिस अस्पताल, अमृतसर में बाइसेप इंजरी का माइनर ऑपरेशन करवाने गए थे। यह एक छोटा ऑपरेशन था, इसलिए वे अकेले ही घर से निकले थे और उसी दिन लौटने वाले थे। लेकिन अस्पताल में ही उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
वरिंदर घुमान ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की थीं। उन्होंने 2009 में Mr. India का खिताब जीता था और Mr. Asia प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वे पहले भारतीय बॉडीबिल्डर थे जिन्हें IFBB Pro Card मिला था। वर्ष 2011 में Australian Grand Prix में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और भारत का नाम रोशन किया।
फिल्मी दुनिया में भी वरिंदर घुमान ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पंजाबी फिल्म "Kabaddi Once Again" (2012) में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा, हिंदी फिल्मों "Roar: Tigers of the Sundarbans" (2014) और "Marjaavaan" (2019) में भी वे नजर आए थे।
उनके निधन से मनोरंजन और फिटनेस दोनों ही जगत ने एक प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक शख्सियत को खो दिया है।