पवन सिंह vs ज्योति सिंह, अबॉर्शन की दवा, नींद की गोलियां और टॉर्चर पवन सिंह पर पत्नी ज्योति ने लगाए आरोप

पवन सिंह vs ज्योति सिंह, अबॉर्शन की दवा, नींद की गोलियां और टॉर्चर पवन सिंह पर पत्नी ज्योति ने लगाए आरोप
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-09 12:48:53

भोजपुरी फिल्म के जानेमाने अभिनेता पवन सिंह और उनकी धर्म पत्नी ज्योति सिंह के बिच जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ने कल यानी 8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने रिश्ते के बारे में एक दूसरे पर आरोप लगाए। पवन सिंह ने कहा की मर्द का दर्द किसी को नहीं दिखता है. आगे कहा की मै भी चाहता हु की घर का दरवाजा बच्चे खोले। वहीं उनकी पत्नी ने पलटवार करते हुए कहा की अगर उनको बच्चा चाहिए होता तो अबॉर्शन की दवा नहीं देते। 

निजी जिंदगी में पत्नी विवाद पर पहली बार पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्नी ज्योति के साथ चल रहे विवाद पर सिलेसिलेवार तरीके से अपना पक्ष रखा था. कहा कि महिला के आंसू दुनिया को दिख जाते हैं, लेकिन मर्द का दर्द ना दिखता है और ना कोई देखना चाहता है. आगे कहा 

वो भी चाहते है की घर का दरवाजा बच्चे खोले। इसके बाद उनकी पत्नी ज्योति ने भी आरोप लगाया. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पवन सिंह उन्हें गर्भपात की दवा ख़िलाते थे. ज्योति सिंह ने यह बात दोहराई कि अगर वो बच्चा चाहते तो अबॉर्शन की गोलियाँ नहीं देते। लेकिन उन्होंने हर बार अबॉर्शन की दवाई खिलाई गई. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा की इस प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने एक बार नींद की गोलियां भी खा ली थी.

विरोध करने पर टॉर्चर किया जाता था.

पवन सिंह पर पत्नी ने आरोप लगते हुए कहा की बच्चे के लिए तरस रही थे, तब पवन सिंह ने गर्भपात की दवा खिला देते थे, जब विरोध करती तो उन्हें परेशान किया जाता था. इतना ही नहीं प्रताड़ना से परेशान होकर एक बार नींद की गोली भी खिला दिया था जिसके बाद उनके भाई अस्पताल ले गए थे. ज्योति सिंह ने चुनाव के आरोपों पर कहा की जो व्यक्ति खुद 15 साल से पार्टी से जुड़े होने के बाद खुद टिकट नहीं ले पाए तो हमें कैसे दिलवायेंगे।