रांची में चचेरा भाई बना हैवान! बहन को मेले में बुलाया फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया बलात्कार

रांची में चचेरा भाई बना हैवान! बहन को मेले में बुलाया फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया बलात्कार
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-08 17:58:13

रांची : झारखंड के रांची में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 18 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार यानी 8 अक्टूबर 2025 को पुष्टि की.

आपको बता दे की पीड़िता ने मंगलवार को तामाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया की उसके चचेरे भाई ने उसे धोखे से इस जाल में फंसाया। जिसके बाद ये घटना घटी. पीड़िता के शिकायत के अनुसार घटना 30 सितम्बर की है. कजिन युवती को मर्दन मोड़ स्थित दशहरा मेले में आने के लिए बोला, उसके बाद वहाँ दो लोग आये जिसके बाद युवती के साथ दोनों ने बलात्कार किया।  

अगवा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के बाद आरोपी युवती को टुंगरी रुगड़ी ले गए, जहाँ अन्य दो लोगो ने उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं फिर वे उसे बुंडू ले गए, जहाँ 3 अन्य लोगो ने एक-एक कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बुंडू के बाद युवती को वापस रांची लाया गया और वहां पर भी अन्य एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में, सभी आरोपियों ने उसे तामार के मर्दन मोड़ इलाके में छोड़ दिया।

तामाड़ थाना प्रभारी ने बताया की 7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें से 4 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. तीन आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बुधवार को कराया जाएगा और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।