IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामला : सुसाइट नोट में बड़े अधिकारियो के नाम
चंडीगढ़ में आईजी पूरन कुमार की आत्महत्या से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है, आईजी ने अपने घर पर खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जान दे दी. हर व्यक्ति ये जानना चाहता है की आखिर इतने बड़े अधिकारी को क्या परेशानी थी की उउन्होंने अपनी जान ले ली. क्या वह किसी तनाव में थे या किसी बात का डर सता रहा था… जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले में नया मोड़ आ रहा है.
आपको बता दे की अफसर के पास से 8 पेज का सुसाइट नोट बरामद किया गया है. जिसमें उन्होंने हरियाणा के 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार ये साफ जाहिर होता है की ये सिर्फ सुसाइट नहीं बल्कि 10 अफसरों का प्रताड़ना शामिल है.
करियर को बर्बाद करने की साजिश
मृतक ऑफिसर कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें कई बड़े अधिकारी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा है की अफसरों ने प्रोफेशनल करियर को बर्बाद करने की साजिश रची. इस सुसाइट नोट में बड़े बड़े अफसरों का नाम शामिल है लेकिन पुलिस ने उनके नामो को सार्वजनिक नहीं किया है. सूत्रों ने बताया है की यह मामला के एक भ्रष्टाचार केस से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच खुद पूरन कुमार ने शुरू करवाई थी.
कौन थे वाई पूरन कुमार ?
आपको बता दे की वाई पूरन कुमार 2001 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी थे.इससे पहले उन्होंने आईजी रोहतक रेंज, एसपी और अन्य पदों पर काम कर चुके थे. सहकर्मियों ने बताया की उन्हें अपने काम करने के तरिके के लिए जाना जाता था, कुमार ईमादार और शख्त छवि वाले अधिकारी थे. किसी को विश्वास नहीं हो रहा है की वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली है