साहब मुझे बचा लो! रात होते ही पत्नी बन जाती है नागिन, पति शिकायत लेकर डीएम ऑफिस पहुँचा

साहब मुझे बचा लो! रात होते ही पत्नी बन जाती है नागिन, पति शिकायत लेकर डीएम ऑफिस पहुँचा
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-07 13:11:53

आप सब ने अभी तक टीवी सीरियल और फिल्मो में ही देखा होगा की ऐक्ट्रेस 12 बजते ही नागिन बन जाती है. लेकिन यूपी के सीतापुर से हैरान कार देने वाला मामला सामने आया है. जिस पर भरोसा करना मुश्किल है, दरसल सीतापुर में फिल्म नागिन जैसी घटना बनी है. एक पति ने अपने पत्नी पर नागिन बनकर डसने का आरोप लगाया है. पति समाधान दिवस पर अधिकारिओ से पत्नी से बचाने की गुहार लगाई, तब मामला सामने आया है. 

प्राप्त जानकरी के अनुसार सीतापुर के महमूदाबाद के लोधासा गांव के मेराज समाधान दिवस पर अपनी फरियाद लेकर डीएम के पास पहुंचे, अक्सर लोग डीएम के पास बिजली, सड़क और राशन, घर, लड़ाई, झगड़े की शिकायतें लेकर पहुंचते है लेकिन मेराज की शिकायत सबसे अलग थी. इतना अजीब था की वहाँ के मौजूद सभी लोग सन्न रह गए. मेराज ने डीएम से कहा" 'साहब, मेरी बीवी नसीमुन रात में नागिन बन जाती है... और मुझे डसने दौड़ती है.' ये बात सुनते ही सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए. मेराज ने बताया की उसकी पत्नी कई बार उसे मारने को आई है लेकिन हर बार उसकी आँख खुल जाती है, इसलिए वो बच जाता है. 

बता दे की मेराज अपनी पत्नी नसीमुन पर आरोप लगाया की वो रात होते ही वह नागिन बन जाती है.और उसे डसने लग जाती है, कई बार जान से मारने की कोशिश की है लेकिन हर बार आंख खुल जाती है जिसे वो बच जाता है. डर की वजह से वो रात रात भर सो नहीं पाता है. पति मेराज ने आगे बताया की शादी के बाद नसीमुन को साँप ने काट लिया था. जिसके बाद उसे झाड़ फूंक करवानी पड़ी थी। हालाँकि जिलाधिकारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच के आदेश दिए है.