खंडवा में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ, 8 बच्चियां सहित 11 की मौत

खंडवा में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ, 8 बच्चियां सहित 11 की मौत
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-03 13:48:41

खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आ रही है. खंडवा में बड़ा हादसा हुआ है. दुर्गा विसर्जन के दौरान 11 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है. मौके पर पुलिस और प्रशासन मौजूद है, ग्रामीणों की मदद से 10 लोगों की शव को बाहर निकाला गया है. आपको बता दे की ट्रैक्टर ट्राली में 20 से 25 लोग सवार थे।

कल दशहरा के दिन पुरे देश में रावण दहन और मूर्ति विसर्जन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया लेकिन इस दौरान मध्यप्रदेश में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. हादसा ऐसा है की पुरे देश को गमगीन कर दिया है. दरसल मध्यप्रदेश के खंडवा में दुर्गा मूर्ति विसजर्न के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगो की मौत हो गई है. इसमें कई 8 बच्चियाँ शामिल है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन मौके और मौजूद है. जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है की ये घटना पंधाना के अर्दला के जमली गावँ की है. जहां लोग माता जी की मूर्ति को विसर्जित करने जा रहे थे. लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे उसमे ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 - 25 लोग सवार थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब के रास्ते में एक पुलिया पर खड़ा था. उस ट्रॉली में ज्यादा लोग सवार थे जिसके वजह से बैलेंस बिगड़ गया और ट्रॉली तालाब में पलट गया. 

खंडवा की घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुःख जताया है, मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है की खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।

पीएम मोदी ने जताया दुःख 

घटना पर पीएम मोदी ने भी दुःख जताया है और एक्स प्लेटफार्म शोक प्रगट करते हुए लिखा है की मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे