नहीं रहे महान अर्ध-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे महान अर्ध-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-10-02 13:08:45

भारत के महान अर्ध-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र आज 2 अक्टूबर को 91 साल में निधन हो गया,. दशहरे के दिन यानी गुरुवार को छन्नूलाल मिश्र ने वाराणसी में आखिरी सांस ली. बता दे की वो लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक का माहौल है 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित छन्नूलाल मिश्र का बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनकी छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने बताया कि उनकी तबीयत बुधवार देर रात खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे की पंडित छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत घराने से जुड़े खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती गायन के लिए प्रसिद्ध थे. उनका जन्म आजमगढ़ में हुआ था और उन्होंने 6 वर्ष की उम्र से ही संगीत की शिक्षा प्राप्त करनी शुरू की थी.

पीएम मोदी ने छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर दुःख व्यक्त किया।उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा की "सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। साल 2014 में वे वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे। शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति!