सूरत: वीर नर्मद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग द्वारा नवरात्रि गरबा महोत्सव का आयोजन
सूरत: वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (VNSGU) के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा 29 सितंबर, 2025 को विश्वविद्यालय के प्रार्थना हॉल में नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. किशोरसिंह एन. चावड़ा और कुल सचिव डॉ. रमेशदान गढ़वी की प्रेरणा से तथा पत्रकारिता विभाग के प्रमुख डॉ. मिहिर मोरी के नेतृत्व में किया गया था।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अध्यापकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता अम्बा की आरती के साथ किया गया, जिसके बाद पारंपरिक और आधुनिक ताल पर गरबा का आयोजन किया गया ।पारंपरिक वाद्यों के साथ सर्वसमावेशी और सुरक्षित माहौल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
गरबा आयोजन के माध्यम से लोककला संरक्षण, टीम वर्क और जनसंचार के व्यावहारिक कौशल का अनुभव छात्रों को प्राप्त हुआ। पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में सजे धजे खेलैयाओ ने रास में विशेष आकर्षण खींचा।
डॉ. मिहिर मोरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकसंस्कृति के प्रति गर्व जगाना है, इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजन, पब्लिक रिलेशन और मीडिया कवरेज जैसी व्यावहारिक कुशलताओं का विकास भी करना है।