'I Love Mohammad' मंच से मुख्यमंत्री योगी को खुली धमकी: मौलवी ने कहा- "इन्हें यहीं दफना दूंगा"
महाराष्ट्र के बीड जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ 'आई लव मोहम्मद' का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम के एक मौलाना ने उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है. मंच से दी गई तकरीर में मौलवी ने सीएम योगी को खुलेआम दफनाने की धमकी दी. इतना ही नहीं मौलाना ने सीएम के लिए अपशब्द भी कही. मौलाना अशफाक निसार शेख ने सीएम को माजलगांव के मुस्तफा मस्जिद आने की चुनौती दी है। अशफाक निसार शेख ने आगे कहा की अगर योगी यहां आते हैं तो उन्हें यहीं दफना दिया जाएगा।
दरसल माजलगांव में मुस्लिम संगठनों ने 'आई लव मोहम्मद' के कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ था. इस दौरान मौलवी ने भड़काऊ बयान दिया। मौलाना ने खुले मंच से योगी आदित्यनाथ को दफन करने की धमकी दे दी. फ़िलहाल इस मामले को लेकर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, सीएम को धमकी देने वाले मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है
‘आई लव मोहम्मद’ अभियान क्या है?
मुस्लिम संगठनों द्वारा “आई लव मोहम्मद” को लेकर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार की नमाज के बाद कई जगहों पर मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन हुए। इसी क्रम में बीड़ में भी एक मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि कानपुर में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई गलत है। उनका आरोप है कि इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है और निर्दोष नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। सीएम योगी को दी गई धमकियों के मामलों में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखना बाकी है।