'उड़ता ताबूत' की आज विदाई, 62 साल बाद रिटायर हुआ मिग 21
दुश्मन को घुटनो पर पहुंचाने वाले मिग 21 की आज आखिरी उड़ान है. मिग 21 आज 26 सितंबर से रिटायर होने रहा है, मिग 21 छह दशकों से भी अधिक तक भारतीय वायुसेना का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान रहा है. इसी के दम पर पाकिस्तान घुटनों पर पहुंचा था.
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय मिग-21 विमानों ने पाकिस्तान पर जबरदस्त कहर बरपाया था, जिससे पाकिस्तान को घुटनों पर आने पर मजबूर होना पड़ा, मिग-21 ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के F-104 स्टारफाइटर और F-86 सेबर जैसे कई विमानों को मार गिराया था, जिससे पाकिस्तान की हवाई क्षमता कमजोर हुई. चंडीगढ़ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मिग-21 को अंतिम विदाई दी गई। और आज के बाद ये म्यूजियम में नजर आएगा।