सूरत में नकली पुलिस अधिकारी बनकर ले रहा था वीआईपी के मजे, असली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरत में नकली पुलिस अधिकारी बनकर ले रहा था वीआईपी के मजे, असली पुलिस ने किया गिरफ्तार
khushbu Rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-09-25 11:32:59

सूरत : सूरत में नकली का सिलसिला जारी है, गुजरात के सूरत जिले के डुमस इलाके में नवरात्रि पंडाल में आने वाले एक युवक को पीसीआई बनकर रौब जमाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक नकली पुलिस अधिकारी बनकर वीआईपी प्रवेश ले रहा था, फ़िलहाल आरोपी गिरफ्तार हो चूका है 

जानकारी के मुताबिक सूरत के डुमस इलाके में ये नकली युवक पंडालों में प्रवेश करता था, उसके हाथ में नकली वॉकी टोकी होती थी और युवक पुलिस के वेश भूषा में होने के कारण उस पर किसी को शक नहीं होता था, बताया जा रहा है की बीते दो दिनों से वो ऐसा हो करता था, वॉकी टोकी लेकर घूमता रहता था और मुख्य गेट से आसानी से इंट्री लेकर सीधा वीवीआईपी सेक्शन में पहुंच जाता था.वहाँ पर बेफिककर होकर गरबा का आनंद लेता था, जिसका कई वीडियो भी सामने आया है. 

इस बात पर जब आयोजकों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सुचना दी उसके बाद मामले की जाँच की गई, असली पुलिस ने जब उसे पूछताछ कि तो पता चला की ये को पुलिस अधिकारी नहीं है बल्कि ये एक फर्जी अधिकारी है जो हाथ में वॉकी टॉकी लेकर घूमता है, चौकान की ये भी थी की जो युवक के हाथ में वॉकी टोकी थी वो भी नकली थीं. फ़िलहाल उसको पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, युवक का नाम युवराज राठौड़ है, ये युवक हिरा व्यापरी का बेटा है. चूंकि वर्तमान में नवरात्रि उत्सव चल रहा है और कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है और गरबा स्थलों पर सघन जाँच कर रही है।