नया GST टेक्स स्लेब, जाने कौन कौन सी चीज वस्तुएँ हुई है सस्ती ?

भारत सरकारने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसके तहत देश में आज से यानी २२ सितंबर से नई जीएसटी दर लागू होने जा रही है। इस नई जीएसटी रेट में दो 5 फीसदी और 18 फीसदी ही टैक्स स्लेब होंगे। जिसमें सभी वस्तुओं और सेवाओं को शामिल किया गया है।
इसके अलावा एनडीए सरकार ने एक तोहफे के रूप कई चीजों को शून्य टैक्स स्लैम में शामिल किया है। जिसमें छेना -प्री पैक्ड और लेबल्ड, अल्ट्रा हाई टेंपरेचर दूध, पराठा और अन्य भारतीय ब्रेड, पनीर प्री पैकेट और लेबल्ड, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती या रोटी, एक्सरसाइज बुक, रबर, अनकोटेड पेपर और पेपरबोर्ड, ग्राफ बुक और लेबोरेटरी नोटबुक और नोटबुक्स, एगल्सिडेस बीटा, एप्टाकॉग अल्फा सक्रिय पुनः संयोजक जमावट कारक VIIa, ओनासेमनोजेन अबेपार्वोवेक, इमिग्लूसेरेज़, एस्किमिनिब, पेगीलेटेड लिपोसोमल इरिनोटेकन, मेपोलिज़ुमाब, टेक्लिस्टामैब, डारातुमुमाब / डारातुमुमाब उपचर्म, अमिवंतामब, रिस्डिप्लाम, एलेक्टिनिब, ओबिनुटुज़ुमैब, रिस्डिप्लाम, पोलाटुज़ुमैब वेडोटिन, एंट्रेक्टिनिब, एटेज़ोलिज़ुमाब, स्पेसोलिमैब, वेलाग्लूसेरेज़ अल्फा, एगल्सिडेस अल्फा रुरियोक्टोकॉग अल्फा पेगोल, इडुरसल्फेटेज, एल्ग्लूकोसिडेस अल्फा, लारोनिडेज़, ओलिपुडेस अल्फा जैसी चीजें शामिल है।
इस नए जीएसटी दर में लग्जरी वस्तुएं और हानिकारक वस्तुओं पर 40 फीसदी टैक्स लगाया गया है। ओर बाकी की चीजों पर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत टेक्स लगेगा। इसके साथ ही आगे अन्य चीज वस्तुओं पर जीएसटी रेट में राहत मिलने की संभावना है।